{"_id":"687d3dc5ac36b9f7a60d32e7","slug":"accident-two-cows-dead-udhampur-battalwaliyan-truck-collide-udhampur-news-c-202-1-udh1007-125438-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से दो गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से दो गायों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात बट्टल बालियां क्षेत्र में जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर दो गायों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
हालांकि ट्रक चालक ने गायों को बचाने की कोशिश में जोर से ब्रेक भी लगाई लेकिन जब तक ट्रक रुकता तब तक दोनों गायें वाहन के नीचे आ चुकी थीं। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। इससे कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत गायों को वहां से उठवाया और वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।