फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ABVP will hoist the tricolor in 300 villages on August 15

एबीवीपी 15 अगस्त को 300 गांवों में फहराएगी तिरंगा

विज्ञापन
ABVP will hoist the tricolor in 300 villages on August 15
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिले के 300 गांवों में कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराएगी। यह जानकारी एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज वर्मा ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजादी के 75वें साल के मौके पर एबीवीपी ने इस स्वतंत्रता दिवस को गांव स्तर पर तिरंगा फहराने के साथ मनाने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर में एबीवीपी 3305 गांवों में तिरंगा फहराएगी। इसके तहत जिला उधमपुर में 300 गांवों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए एक जिला स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें इस मेगा आयोजन के लिए योजना बनाई गई है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें तिरंगा यात्रा, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि आदि शामिल हैं। इस मौके पर शहरी सचिव पलक शर्मा और तिरंगा अभियान के जिला संयोजक सुरेंद्र ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed