{"_id":"6847414a98c300d6940d9f8c","slug":"abvp-programme-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-124069-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जुलाई माह में होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जुलाई माह में होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग
विज्ञापन
अभाविप की अभ्यास वर्ग को लेकर हुई बैठक में उपस्थित छात्र नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जुलाई माह में उधमपुर में होने जा रहे प्रदेश अभ्यास वर्ग की व्यवस्था बैठक रविवार को विद्यार्थी भवन उधमपुर में संपन्न हुई।
जिला संयोजक मोहित जरयाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के परीक्षण हेतु हर वर्ष प्रदेश, विभाग, जिला और इकाई स्तर का अभ्यास वर्ग कराता है। उधमपुर में 7 साल के बाद प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसमें कुल 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें 110 छात्र, 60 छात्राएं और 30 प्राध्यापक होंगे।
सह प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि अभ्यास वर्ग के सफल आयोजन के लिए उधमपुर जिला के कार्यकर्ता दिन रात व्यवस्था कार्य में लगे हुए हैं, व्यवस्था को 13 भागों में बांटा गया है जिसमें भोजन, सभागार, धन संग्रह, टेंट एवम लाइट, यातायात और कार्यालय व्यवस्थाएं मुख्य हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री तिलक ठाकुर, रविन्दर मन्हास सहित बैठक में कुल 08 इकाइयों से 33 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।