फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   AAP targeted the policies of the Center

आप ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना

विज्ञापन
AAP targeted the policies of the Center
उधमपुर। आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक सोमवार को जिला प्रधान वरुण भगत के नेतृत्व में हुई। इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की और महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। बैठक में पार्टी संयोजक ओम प्रकाश खजूरिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य पार्टी की नीतियों व गतिविधियों की जानकारी देना था। आप के नेता व कार्यकर्ता अब पंचायत स्तर पर जाकर लोगों के साथ जुड़ रहे हैं। वरुण भगत ने कहा कि आप सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के लिए विशेष तौर पर काम कर रही है। दिल्ली में यह सुविधा हर किसी को देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब भाजपा की केंद्र सरकार ने आप के रास्ते में अड़चनें पैदा करना शुरू कर दिया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री से सभी अधिकार छीन कर उपराज्यपाल को दे दिए गए हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। देशवासियों को अब केंद्र सरकार की असलियत का पता चलने लगा है। आने वाले चुनाव में भाजपा को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भाजपा के राज में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed