फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A scuffle with the street vendors of the team that went to remove the encroachment

अतिक्रमण हटाने गई टीम की रेहड़ी वालों के साथ हाथापाई

विज्ञापन
A scuffle with the street vendors of the team that went to remove the encroachment
उधमपुर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। नो रेहड़ी जोन घोषित क्षेत्र में लगी रेहड़ियों को हटाने गई नगर परिषद की टीम के साथ रेहड़ी वालों की हाथापाई हो गई। इस दौरान कई रेहड़ियों का सामान जब्त कर लिया गया, जबकि हाथापाई के सामान से तोड़फोड़ भी हो गई। रेहड़ी वालों ने कार्रवाई को चुनिंदा लोगों के खिलाफ साजिश बताया। वहीं, नगर परिषद ने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर के कई हिस्सों को नो रेहड़ी जोन घोषित कर दिया है। साथ ही कई बार यहां रेहड़ी लगाने को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, लेकिन फिर भी रेहड़ी वाले मानने को तैयार नहीं है। शहर के विभिन्न हिस्सों में रेहड़ियां लगा कर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद ढाई बजे नगर परिषद की टीम खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सलाथिया चौक पर पहुंची और एक-एक कर रेहड़ियों को कब्जे में लेना शुरू कर दिया। लेकिन इसको लेकर कुछ रेहड़ी वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। सभी रेहड़ियों को नगर परिषद कार्यालय ले जाना संभव नहीं था तो खिलाफबर्जी ने कुछ रेहड़ी वालों के तराजू कब्जे में लिए और कुछ के मौके पर ही नीचे फेंक कर तोड़ दिए।
विज्ञापन

टीम की कार्यप्रणाली का भी रेहड़ी वालों ने विरोध किया। रेहड़ी वालों का कहना था नगर परिषद की टीम साजिश के तहत चंद रेहड़ियों को ही निशाना बनाती है। बाजार में सैकड़ों बिना लाइसेंस की रेहड़ियां नो रेहड़ी जोन लगी हैं, लेकिन हर बार कुछ को ही निशाना बनाया जाता है। अगर कार्रवाई करनी है तो सब पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे से पुलिस की उपस्थिति में होगी कार्रवाई
खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर के गली व चौक चौराहे अतिक्रमण की चपेट में हैं। जब इसको लेकर कार्रवाई कर रहे हैं तो उनके साथ हाथपाई और गाली गलौच की जा रही है। अब आने वाले दिनों में पुलिस टीम के साथ ही कार्रवाई को अंजाम देंगे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed