कटड़ा। भारत स्काउट एंड गाइड जिला रीयासी टीम की ओर से राष्ट्रीय स्तर के पांच दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। त्रिकुटा भवन कटड़ा में पांच दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया गया। इसमें लगभग दस राज्यों से हिस्सा लेने के लिए स्काउट एंड गाइड वीरवार को कटड़ा पहुंचे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। स्काउट एंड गाइड ने नृत्य के माध्यम से अपने-अपने राज्य की संस्कृति की झलक दिखाई। मुख्य अतिथि श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ श्री नवनीत सिंह मौजूद रहे।
शिविर में इस वर्ष करीब 165 सदस्य भाग ले रहे हैं। शिविर में 10 जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दादरा और नगर हवेली यूटी, मेघालय, पूर्वी रेलवे, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र आदि राज्यों ने भाग लिया। हर राज्य के सदस्यों की ओर से अपने राज्य की संस्कृति को दर्शाने वाला रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। भारत स्काउट एंड गाइड समाज में मानवता का पाठ पढ़ाती है, जो सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। वहीं इस मौके पर जिला रियासी के उप प्रधान अजय सिंह, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर अनायतुल्ला खान, ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर जुगल दुबे, गंसरा सिंह वयस्क संसाधन जिला आयुक्त, श्री अनायत उल्लाह खान जिला सचिव सहप्रशिक्षण आयुक्त रियासी, जतिंदर हीरा जी सदस्य, मैडम रेवा देवी एवं श्री जुगल दुबे जिला आयोजन आयुक्त रियासी उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय जम्मू से श्री हारून मलिक जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जबकि श्री अजय सिंह उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एंड गाइड्स रियासी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।