फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर निकाली मोटरसाइकिल रैली

वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर निकाली मोटरसाइकिल रैली

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। गांधी नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और दो अन्य पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर जम्मू बंद का समर्थन करते हुए जिला अदालत उधमपुर के वकीलों ने सोमवार को मोटरसाइकिल रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने अपनी बाजू पर काली पट्टी भी बांध रखी थी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान पवन जंडियाल के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े दस बजे वकील जिला अदातल परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, हास्पिटल रोड, सैला तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर इंदिरा चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां पर वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पवन जंडियाल, जेडी सलाथिया, सन्नी महाजन व अन्य कई वकीलों ने कहा कि पुलिस ने वकीलों को काम छोड़ कर सड़कों पर उतरने को मजबूर किया है।
विज्ञापन

जम्मू में एक वकील को पुलिस ने प्रताड़ित करके गलत कार्यप्रणाली का प्रमाण दिया है। पुलिस की ज्यादती से हर कोई परेशान है। चौदह दिन से वकील आरोपी पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अभी तक इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। कुछ शरारती तत्वों ने वकीलों के आंदोलन को दबाने के लिए साजिश रचना शुरू कर दी है। शरारती तत्वों ने बंद को विफल करने के लिए गलत प्रचार भी किया है। वकील किसी कीमत पर पुलिस को साजिश में कामयाब नहीं होने देंगे। उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड नहीं कर दिया जाता है, उनकी हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वकील उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed