{"_id":"31-45953","slug":"Udhampur-45953-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी में बारिश के साथ ओले गिरे, उधमपुर में छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी में बारिश के साथ ओले गिरे, उधमपुर में छाए बादल
Udhampur
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। शनिवार को दिन भर तो मौसम ठीक रहा, लेकिन शाम के समय फिर बिगड़ गया। चिनैनी में जहां बारिश के साथ ओले पड़े, वहीं उधमपुर जिला मुख्यालय सूखा रहा। शाम के समय करीब साढ़े चार बजे आसमान बादलों से घिर गया व चिनैनी में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। नत्थाटाप, पत्नीटाप व कुद में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार शाम को आसमान बादलों से ही घिरा रहा जबकि पहाड़ों पर धुंध का असर लगातार बना रहा।
उधमपुर में मौसम साफ रहा तथा शाम को आकाश बादलों से छा गया। एयरफोर्स उधमपुर स्थित मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि शनिवार देर रात गरज के साथ बारिश होगी, रविवार सुबह भी बादल आकाश में बने रहने की संभावना है। वहीं, मौसम के दिन भर उधमपुर क्षेत्र में अनुकूल बने रहने से लोगों को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि मौसमका बिगड़ैल मिजाज से जिले के लोगों को अभी तक निजात नहीं मिल सकी है।