{"_id":"31-44023","slug":"Udhampur-44023-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुद बाजार को बंद कर विधायक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुद बाजार को बंद कर विधायक का पुतला फूंका
Udhampur
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कुद के मेन बाजार में शुक्रवार को तीन पंचायतों के लोगों ने कुद को नियाबत व ब्लाक का दर्जा नहीं मिलने में पर विधायक, उपमुख्यमंत्री और सांसद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चिनैनी घोरडी विधायक केसी भगत का पुतला भी फूंका गया। शुक्रवार की सुबह पंचायत कुद, पंचायत करहाल और पचोत पंचायत के लोगों ने सरपंचों की अगुवाई में विरोध रैली निकाली। वहीं, कुद मेन बाजार को पूरी तरह से बंद कर प्रदर्शन भी किया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि कुद के साथ सरकार ने जानबूझ कर अनदेखी की है जबकि कुद को सीडी ब्लाक व नियाबत का दर्जा दिया जाना जरूरी था, लेकिन कुद की अनदेखी से लोगों में भारी रोष है। उन्होंने यह भी कहा कि कुद एक पर्यटन स्थल है जबकि इसके साथ तीन और पंचायतें लगती हैं व कुद में ब्लाक व नियाबत मिलने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलता, लेकिन कुद में इस तरह की सुविधा नहीं मिलने से लोगों में भारी रोष है। इस दौरान लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पंद्रह फरवरी तक कुद में ब्लाक व नियाबत का दर्जा नहीं मिला तो उसके बाद लोग प्रदर्शन पर उतर आएंगे। मौके पर नायब तहसीलदार रफीक अहमद को लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा और कुद में नियाबत व ब्लाक का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन