{"_id":"31-44019","slug":"Udhampur-44019-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनल में अधिकारियों से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनल में अधिकारियों से बदसलूकी
Udhampur
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिनैनी नाशरी टनल में वीरवार की शाम को तीन अजनबी एक कार से पहुंचे और टनल के अंदर मौजूद अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। उन्होंने अपने आपको सुरक्षा कर्मी बताया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चिनैनी टनल के गेट के पास एक कार में सवार तीन व्यक्ति पहुंचे, जिनमें से एक ने अपने आपको सुरक्षाकर्मी बताया और कहा कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए वे यहां का निरीक्षण करने आए हैं।
कार में सवार तीनों लोग गेट के अंदर चले गए और वहीं से टनल के अंदर तीन सौ मीटर तक पहुंच गए। टनल में मौजूद अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के बाद वे वापस लौट गए तथा मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बदसलूकी की बात बताते हुए चिनैनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पुरंत दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।