{"_id":"31-43855","slug":"Udhampur-43855-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में सुस्ती पर भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में सुस्ती पर भाजपा का प्रदर्शन
Udhampur
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
रामनगर (ब्यूरो)। प्लासा से डरवाला तक बनाई जा रही सड़क निर्माण में सुस्ती पर गुस्साए भाजपाइयों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस दौरान भाजपा के नेता राजेंद्र शर्मा का कहना था कि करीब पांच वर्ष पहले प्लासा से डरवाला मार्ग का कार्य शुरू हुआ था, परंतु थोड़ा-सा काम करने के बाद काम बंद कर दिया गया, जिसके कारण वहां पर बारिश के बाद कीचड़ फैल जाता है। मुसाफिरों को वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना था कि जहां से मार्ग बनाने के लिए कटाई की है, वहां भी सड़क को नहीं बनाया गया है, जिससे लोगों की जमीनें तबाह हो रही हैं। भाजपाइयों ने कहा कि यदि शीघ्र दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन