{"_id":"31-39793","slug":"Udhampur-39793-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट मेले में आयुष्मान की कला अव्वल साबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट मेले में आयुष्मान की कला अव्वल साबित
Udhampur
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत शुक्रवार को शहर के गोवर्धन पैलेस में एक दिवसीय आर्ट मेला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के करीब 40 सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर एसआईई जम्मू के फील्ड एडवाइजर एसके रैना मुख्य मेहमान थे, जबकि चीफ एजूकेशन आफिसर बलवीर सिंह विशेष मेहमान थे।
दोपहर करीब एक बजे आर्ट मेला का शुभारंभ हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने लकड़ी के माडल, पेंटिंग, तस्वीरें, पत्तों से बनाए बर्तन व अन्य चीजें प्रदर्शित कीं। आर्ट मेले में नेशनल एकेडमी हाई स्कूल उधमपुर के आयुष्मान बंद्राल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हाई स्कूल सीन ब्रह्मणा की शिवाली ने दूसरा, हाई स्कूल रामनगर की प्रीती ने तीसरा, हाई स्कूल दरसू की शिपाली ने चौथा, हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता के विशाल सिंह ने पांचवां, हाई स्कूल गढ़ी के सिमरन सगोत्रा ने छठा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को मुख्य मेहमान ने पुरस्कृत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
डाइट कुद की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का मौका दिया जा रहा है। शादी लाल, डा. केसी शर्मा व वीके कौल ने आर्ट प्रदर्शनी में जज की भूमिका निभाई। इस मौके पर रमसा के इंचार्ज अश्वनी कुमार, डाइट के कुद के एचओडी सुनील शर्मा, शिव कुमार व अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।