फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   खाई में वाहन गिरने से दो की मौत

खाई में वाहन गिरने से दो की मौत

Wed, 23 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Wed, 23 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी। मंगलवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दरमथल के नजदीक हुआ।
विज्ञापन

अमृतसर से श्रीनगर की तरफ सोमवार दोपहर को वैगनार (जेके13बी0534) वाहन से पांच लोग निकले। मंगलवार की सुबह करीब साढे़ तीन बजे जब वाहन दरमथल के नजदीक पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चिनैनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी को वाहन से निकाला गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन घायलों को उपचार के लिए चिनैनी के उपजिला अस्पताल लाया गया। मृतकों में फातिमा बेगम निवासी पामपोर श्रीनगर और गुलजार अहमद निवासी खरीउशर श्रीनगर के बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। घायलों में अली मोहम्मद डार, जाने बेगम निवासी पारपोरा श्रीनगर, निसार अहमद निवासी खरीउबाबा पूरा श्रीनगर के रहने वाले बताए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमृतसर से लौट रहा था परिवार
घायल अली मोहम्मद ने बताया कि ईद के दूसरे दिन उनकी मा व पत्नी को चेकअप के लिए अमृतसर गए थे। सोमवार को दोपहर के समय वहां से वापस आ रहे थे कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed