{"_id":"6a8c937a9f915529690441d7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-139720-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वीर नारियां और वीर माताएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वीर नारियां और वीर माताएं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उत्तरी कमान में सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) ने अपनी डायमंड जुबली धूमधाम से मनाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में उत्तरी कमान क्षेत्र में कई कल्याणकारी और सामुदायिक पहलों का आयोजन किया गया। इस दौरान वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया गया।
दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के परिवारों को जोड़ने और सहयोग देने के उद्देश्य से आवा की तरफ से संचालित प्रोजेक्ट मिलाप की भूमिका की विशेष सराहना की गई। इस डिजिटल पहल के जरिए दूरदराज के इलाकों में रहने वाले सैन्य परिवारों को समय पर सहायता योजनाओं और कल्याणकारी उपायों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
समारोह के दौरान उधमपुर और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आईं वीर नारियों और वीर माताओं को उनकी अदम्य साहस, गरिमा और प्रेरणादायी योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित और अलंकृत किया गया। उत्तरी कमान क्षेत्रीय आवा ने वीर नारियों के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उत्तरी कमान के तहत 18 वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और 6 आर्मी स्किल ट्रेनिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को व्यावहारिक कौशल सीखकर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन उधमपुर के चिनार कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक भव्य समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा शिनी शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली लाभार्थियों को पोलारिस अवार्ड प्रदान किए और सभी सदस्यों को समाज कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।