{"_id":"31-39620","slug":"Udhampur-39620-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल प्रशिक्षु और पैंथर्स नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल प्रशिक्षु और पैंथर्स नेता गिरफ्तार
Udhampur
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। परीक्षा केंद्र उधमपुर में स्थापित करने की मांग पर सोमवार को पैरामेडिकल प्रशिक्षुओं और पैंथर्स पार्टी के नेताओं ने रोष रैली निकालकर सुभाष चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने का प्रयास किया। पुलिस ने राजमार्ग पर पहुंचने से पहले ही प्रशिक्षुओं और पैंथर्स नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पुलिस ने 107/151 के तहत मामला दर्ज किया है, हालांकि मौके पर ही जमानत पर सभी को रिहा भी कर दिया गया।
पैंथर्स पार्टी के जिला महासचिव जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पैरामेडिकल अभ्यर्थी सुबह करीब 11 बजे पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी रोष रैली निकालकर सड़कों पर उतर आए। स्वास्थ्य विभाग व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धार रोड से होकर सभी सुभाष चौक पर पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने जगदेव सिंह, सुदेश बरनवाल, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अंकुश खजूरिया, ज्योति शर्मा, कृष्ण सिंह के खिलाफ 107/151 के मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने के बाद सभी डीसी कार्यालय में डीसी यशा मुदगल के पास पहुंचे। पैरामेडिकल प्रशिक्षुओं ने डीसी को बताया कि परीक्षा केंद्र जम्मू में स्थापित किए जाने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हर रोज परीक्षा के लिए जम्मू जाना लड़कियों व महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होगा। शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने के बावजूद मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए वे प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की बात सुनने के बाद यशा मुदगल ने बताया फिलहाल परीक्षा केंद्र को उधमपुर में स्थापित करना संभव नहीं है। इसलिए सभी जम्मू में जाकर परीक्षाएं दें। डीसी ने आश्वासन दिया कि अगली परीक्षाओं के समय हर हाल में परीक्षा केंद्र उधमपुर में ही स्थापित किया जाएगा। डीसी के आश्वासन के बाद पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने प्रदर्शन बंद करने का एलान कर दिया। इस मौके पर रूबी, मधु, शीतल, राकेश, स्वीटी आदि सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद थे।