{"_id":"31-25916","slug":"Udhampur-25916-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फनहार वंजल में बस पलटी, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फनहार वंजल में बस पलटी, सात यात्री घायल
Udhampur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले के पहाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्र वक्कल के पास फनहार वंजल में शुकवार को बस के पलट जाने से उस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल यात्री ग्रामीण क्षेत्र लमसोरा, कोठरू आदि क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। दुर्घटना के समय बस में लगभग पच्चीस सवारियां बैठी हुई थी।
जानकारी के अनुसार बस (जेके02एफ-2365) लम्सोरा से रियासी की तरफ आ रही थी। तभी फनहार वंजल के पास बस की रफ्तार ज्यादा होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई। इस हादसे में लमसोरा के करतार सिंह (48), गोपाल सिंह (45), अनिता देवी (13), पूजा देवी (14), ललिता (13) और कोठरू के मोहन सिंह (40) व गंधर्व सिंह (62) घायल हो गये। सभी को रेलवे कंपनी की निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि यातायात विभाग इस सड़क मार्ग पर यात्री वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी गई है, बाजवूद इस सड़क पर गाड़ियां चलती हैं।