{"_id":"31-25630","slug":"Udhampur-25630-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमईएस के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमईएस के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी
Udhampur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड से सुभाष स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क पर तारकोल डालने का कार्य बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को सुभाष नगर मोहल्ले के लोगों ने एमईएस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द काम को शुरू नहीं किया गया तो सड़कों जाम कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
दोपहर करीब दो बजे पैंथर्स पार्टी के जिला युवा इकाई के प्रधान बलवान सिंह के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने एमईएस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान बलवान सिंह, हंसराज, शिव कुमार, संजय कुमार, शकील व अन्य कई लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले एमईएस ने सुभाष स्टेडियम की सड़क की खुदाई करके पाइप बिछाने का कार्य किया था। पाइप बिछाने के बाद एमईएस ने सड़क की सुध नहीं ली। करीब चार महीने तक सड़क मोहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। बारिश के दौरान खुदाई से निकाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई थी, जिसमें वाहन फंसते रहे। कुछ दिन पहले एमईएस ने तारकोल डालकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया। काम शुरू होने पर लोगों को लगा कि अब उनको ज्यादा दिन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन एमईएस कुछ हिस्से में तारकोल को डालकर काम को बंद कर दिया। मोहल्लेवासियों ने इस समस्या को एसएसपी, विधायक व डीसी के सामने रखा है। तीनों ने सड़क की मरम्मत के लिए एमईएस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे, लेकिन एमईएस की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अगर अब भी जल्द सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू नहीं किया गया तो मोहल्लेवासियों प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।