{"_id":"31-25593","slug":"Udhampur-25593-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश
Udhampur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त पीके पोले ने गैस वितरकों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी से निजात मिल सके। शुक्रवार को डीसी आयल कंपनी और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की केवाईसी वेरीफिकेशन प्रक्रिया के लिए उपभोक्ताओं से सही पहचान पत्र लें साथ ही घर के पते का भी प्रमाणपत्र लिया जाए। उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स से यह भी कहा कि कनेक्शन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम में तेजी लाए, जिससे लोगों को गैस सिलेंडर हासिल करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में सीएपीडी के सेल सेंटर में केवीसी वेरीफिकेशन सेंटर खोलने पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में एसएसपी अशकूर अहमद वानी ने कहा कि सभी आयल कंपनी और एलपीसी डिस्ट्रीब्यूटर लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस एक्ट का पालन करके ही काम करें। उन्होंने गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही। इस मौके पर एडीडीसी राम रत्न शर्मा, एसीआर एसएस संब्याल, असिस्टेंट डायरेक्टर सीएपीडी, टीएसओ व अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।