{"_id":"31-25409","slug":"Udhampur-25409-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर कैंपस का काम भी होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर कैंपस का काम भी होगा शुरू
Udhampur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। वर्ष 2007-08 से रामनगर डिग्री कालेज में रामनगर यूनिवर्सिटी कैंपस की पढ़ाई जारी है, लेकिन विद्यार्थी छात्रावास की सुविधा से महरूम हैं। उन्हें कई कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को जल्द ही कैंपस की अपनी इमारत की सुविधा तो नहीं मिलेगी, लेकिन इसी महीने के अंत तक इमारत का निर्माण शुरू होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक रामनगर के डालसर में करीब 240 कनाल भूमि पर रामनगर यूनिवर्सिटी कैंपस का निर्माण होने जा रहा है, लेकिन यह निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा, यह कहना मुश्किल है। बताया जा रहा है कि विश्व विद्यालय अनुदान (यूजीसी) की ओर से रामनगर यूनिवर्सिटी कैंपस की इमारत के निर्माण के लिए करीब दस करोड़ की राशि जारी की गई है, जिसमें से 25 फीसदी लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर हो चुकी है। जल्द ही चंडीगढ़ से तैयार मास्टर प्लान के तहत कार्य ही शुरू कराने वाली टीम मौके का मुआयना करने आ रही है। वहीं, फिलहाल गर्ल्स हास्टल, ब्वायज हास्टल के अलावा प्रशासनिक ब्लाक की इमारत खड़ी होने जा रही है और इस महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इमारत निर्माण प्रक्रिया की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यूजीसी की ओर से करीब 10.34 करोड़ की राशि स्वीकृत है। इसमें से पचास फीसदी राशि जारी है, जिसमें से बिल्डिंग के काम को शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी उधमपुर को 25 फीसदी राशि दे दिया गया है।
प्रो. जरनीकांत, रेक्टर, रामनगर कैंपस
विज्ञापन
इमारत निर्माण प्रक्रिया की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यूजीसी की ओर से करीब 10.34 करोड़ की राशि स्वीकृत है। इसमें से पचास फीसदी राशि जारी है, जिसमें से बिल्डिंग के काम को शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी उधमपुर को 25 फीसदी राशि दे दिया गया है।
विज्ञापन
प्रो. जरनीकांत, रेक्टर, रामनगर कैंपस