{"_id":"5b8c3ef742c79246633fec6c","slug":"81535917815-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फोर लेन हाईवे पार करने के लिए ओवर ब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फोर लेन हाईवे पार करने के लिए ओवर ब्रिज की मांग को लेकर प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जखैनी में फोरलेन राजमार्ग को पार करने के लिए ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर जखैनी के लोगों ने रविवार सुबह नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ओवर ब्रिज बनाने का काम नहीं शुरू किया तो प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा।
सुबह करीब साढ़े दस बजे लोगों ने राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन शुरू किया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को शांत कर राजमार्ग से हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब दो वर्ष से जखैनी व अंबेडकर चौक में ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे है, लेकिन नेशनल हाईवे अथारिटी आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। फोरलेन राजमार्ग के निर्माण के चलते जखैनी के रास्ते रास्ते कट गए हैं।
अब दूसरी तरफ जाने के लिए राजमार्ग को पार करना पड़ रहा है। इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए तो स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ओवर ब्रिज बनने के बाद उनकी परेशानी को दूर हो जाएगी। जिला प्रशासन ने भी नेशनल हाईवे अथारिटी को कई बार ओवर ब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद ओवर ब्रिज नहीं बनाया जा रहा है। मजबूर होकर बार बार सभी को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अब अगर जल्द ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं किया तो मजबूरन उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।