फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   75th celebration of independence celebrated with gaiety in Udhampur

उधमपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का 75वां जश्न

विज्ञापन
75th celebration of independence celebrated with gaiety in Udhampur
उधमपुर। जश्न-ए-आजादी के 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को पीजी कालेज के मैदान में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। एनसीसी कैडेट व जवानों ने शानदार परेड के साथ मुख्य मेहमान डीडीसी चेयरमैन लाल चंद को सलामी दी। परेड के बाद देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जवानों, छात्र व छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तिरंगा फहराने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी चेयरमैन लाल चंद ने सबसे पहले सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद देश की आजादी के लिए जान की कुर्बानी देने वाले बहादुरों को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों को देश कभी भूल नहीं सकता है। उन्होंने सभी से कहा कि इस आजादी की कद्र करते हुए ईमानदारी और सच्चाई के साथ राष्ट्र की सेवा करें। आजादी के बाद भी कई बहादुर भारतीयों ने हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। यह दिन हमें उन सभी को एक समृद्ध और सम्मानजनक श्रद्धांजलि देने का अवसर भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और समृद्धि के गौरवशाली पथ पर आगे बढ़ रहा है। उपराज्यपाल प्रशासन हमारे केंद्र शासित प्रदेश के सभी लोगों को बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा है। विकास के इस युग में उधमपुर जिला भी देश के अन्य जिलों की तरह विकास की तरफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि देविका परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44, एनएच-244) परियोजना, योग इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मानतलाई, मेडिकल कॉलेज और उधमपुर में डिग्री कॉलेज, जल जीवन मिशन, उधमपुर जैसी कई प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ये परियोजनाएं हमारे जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। उन्होंने दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन ने आम जनता के लाभ और सेवाओं के प्रभावी वितरण के लिए कई पहल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीविका परियोजना की पहल से किसानों की आजीविका में वृद्धि हुई है। इस परियोजना के तहत जिले के सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत 250 तालाबों का निर्माण प्रस्तावित है। एनएच-44 उधमपुर से चिनैनी फोरलेन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है और इस साल पूरा होने की संभावना है. पीएमजीएसवाई क्षेत्र के तहत, उधमपुर जिले ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 560 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उधमपुर ने 2020-21 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कायाकल्प पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की आम जनता के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य सेहत योजना शुरू की है और यह सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। भाषण के बाद सीआरपीएफ, पुलिस, एनसीसी, होम गार्ड, की कल नौ टुकड़ियों ने मुख्य मेहमान को परेड कर सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रमों के माध्यम से बताया कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। इस मौके पर डीडीसी वाइस चेयरमैन जूही मन्हास, डीसी इंदु कंवल चिब, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज मोहम्मद सुलेमान चौधरी, एसएसपी सरगुन शुक्ला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, एडीडीसी कांता देवी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed