फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   70 students practiced yoga

70 विद्यार्थियों ने किया योग का अभ्यास

विज्ञापन
70 students practiced yoga
उधमपुर। जिला खेल विभाग की ओर से चनूनता ब्लाक के हाई स्कूल नगरोटा पंजगराईं में एक दिवसीय योग शिविर लगाया गया। इसमें करीब 70 विद्यार्थियों भाग लेकर योग आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में स्कूल हेडमास्टर राम कुमार साहनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन

जेडईपीओ प्रभारी घोरड़ी यश पॉल शर्मा (पीईएम) योग विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों को प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और योग के महत्व बताया। वहीं, योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग आसनों का अभ्यास करने से आदमी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई असाध्य बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए सभी को प्रतिदिन योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करना चाहिए। इस मौके पर नेहा, सरताज सिंह, सुनील सिंह, कुलवीर सिंह, विक्की कुमार, शाम लाल, राम लाल व मदन मोहन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed