फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   62 Accused Arrested

Udhampur News: जनवरी से मई तक नशा तस्करी से जुड़े 44 केस दर्ज किए, 62 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
62 Accused Arrested
उधमपुर। जिला पुलिस ने जनवरी से मई 2025 के बीच एनडीपीएस, पीआईटी एनडीपीएस तथा पीएसए अधिनियम के तहत कुल 44 मामले दर्ज किए और 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस दौरान नशीली दवाओं की तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले 16 वाहनों को भी जब्त किया गया और एच 1 ड्रग्स से संबंधित उल्लंघन के लिए चार फार्मेसी दुकानों को बंद किया गया। वित्तीय संपत्तियों पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में नशा तस्करों के 35 बैंक खातों को फ्रीज किया गया, जिसमें 16,70,703 रुपये की राशि थी। इस अवधि के दौरान कुल 2.21 करोड़ मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, 4.19 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गईं, जिनमें एनडीपीएस और गोवंश तस्करी के मामलों से जुड़ी आवासीय इमारतें, वाहन और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने अदालतों से 20 मामलों में 27 ड्रग तस्करों के खिलाफ सफलतापूर्वक सजा भी दिलाई, जो मामले की जांच और अभियोजन के प्रति पेशेवर दृष्टिकोण को दर्शाता है। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि उधमपुर पुलिस नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने और नशा मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed