फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   57 people found and infected in the district

जिले में 57 लोग पाए और पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
57 people found and infected in the district
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रविवार को कुल 57 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर लोग उधमपुर शहर व साथ इलाकों में रहने वाले है। इसके साथ चिनैनी और टिकरी में भी कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 28 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 482 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिला उधमपुर में भी हालात खराब हो रहे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह से तो हालात बहुत ही ज्यादा खराब है। जिले में हर रोज 50 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट करवा कर इस पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में निर्माण स्थलों पर काम करने वाले दिहाड़ीदार भी बहुत ज्यादा संख्या में संक्रमित पाए जा रहे हैं। शनिवार को जिले में कुल 62 लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें 22 शहर के अंदर संक्रमित पाए गए थे। रविवार को कुल 57 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें दस लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। चिनैनी ब्लाक में तीन, पंचैरी में एक, रामनगर में छह, बसंतगढ़ में दो, शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आठ दिहाड़ीदार है, जोकि निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। 28 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5653 हो गए हैं। इनमें से 5110 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 61 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 482 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 397 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। दस को अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा गया है। 74 को फोर्स क्वारंटीन पर रखा गया है। 695 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed