फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   47 new corona cases found in Kishtwar

किश्तवाड़ में कोरोना के 47 नए मामले मिले

विज्ञापन
47 new corona cases found in Kishtwar
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक अन्य राज्य का व्यक्ति शामिल है। वहीं, 82 और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3813 पहुंच गया है, जिनमें से 3469 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 30 लोगों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। मौजूदा समय में जिले में 314 मामले सक्रिय हैं। किश्तवाड़। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही पुलिस भी सख्ती दिखा रही है। सोमवार को तहसीलदार किश्तवाड़ प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में दुकानदारों के कोरोना टेस्ट किए गए। शहर में जामिया मस्जिद से थाने तक 111 दुकानदारों का टेस्ट किया गया। इनमें एक दुकानदार, दो ग्रामीण और स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी संक्रमित मिला है। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन के कर्मचारियों और लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed