फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   2,093 houses approved under PMAY Urban

Udhampur News: पीएमवाई शहरी के तहत 2,093 घरों को मंजूरी दी

Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
2,093 houses approved under PMAY Urban
डोडा। डीसी हरविंदर सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई। इस दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में योजना की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति और वित्तीय वितरण का आकलन किया गया। बैठक में बताया गया कि पीएमवाई शहरी के तहत 2,093 घरों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 1,968 (61.44%) घर पूरे हो चुके हैं। इसके तहत डोडा शहर में 81.02%, भद्रवाह शहर में 82.47%, भद्रवाह योजना क्षेत्र में 53.66% और ठाठरी शहर में 75.56% घर पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा, लाभार्थियों को 282.91 करोड़ रुपये की राशि किस्तों में वितरित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षित 30,415 घरों में से 90% निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 2,935 घर अभी भी निर्माणाधीन हैं। बैठक में 1,200 डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिन्होंने योजना की किस्तें तो लीं, लेकिन घरों का निर्माण नहीं किया। उपायुक्त ने सभी लंबित घरों को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया और प्रशासन की ''सभी के लिए आवास'' मिशन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed