{"_id":"5c0c18c0bdec22419677ee47","slug":"201544296640-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार बह रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकार बह रहा पीने का पानी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पाइप क्षतिग्रस्त होेने से बेकार बह रहा सैकड़ों गैलन पानी
जानकारी के बावजूद पीएचई विभाग नहीं कर रहा मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में पीएचई विभाग की क्षतिग्रस्त पाइप से पीने का पानी हर रोज बेकार बह रहा है। जखैनी के लोगों के अनुसार उनके घरों में दिन प्रतिदिन पानी की किल्लत की समस्या बढ़ती जा रही है और जानकारी के बावजूद पीएचई विभाग क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं कर रहा है।
पीएचई विभाग शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई देने में पूरी तरह से विफल साबित हो ा है। जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई ने देने का एक कारण सप्लाई पाइपों के क्षतिग्रस्त होने पर हजारों गैलन पानी का बेकार बहना है। एक पाइप जखैनी इलाके में कई दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है और पीने का पानी बेकार बह रहा है। पानी इतना ज्यादा है कि अगर पीएचई विभाग पाइप की मरम्त कर दे तो कई घरों में पानी की किल्लत को दूर किया जा सकता है। पाइप के पानी से जखैनी के एक हिस्से में छोटा तालाब बन गया है और पानी राजमार्ग के किनारे पर लगातार बह रहा है। इससे राजमार्ग को भी नुकसान पहुंच रहा है। जखैनी के लोगों ने बताया कि उनको कई दिनों से पानी की किल्लत की परेशानी बनी हुई है। परेशानी इतनी ज्यादा बन चुकी है कि सभी हर रोज बावलियों से पानी भर कर गुजारा कर रहे हैं। वहीं पानी की किल्लत की परेशानी को दूर करने के लिए पीएचई विभाग कुछ नहीं कर रही है। इसके बारे में कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया है, लेकिन फिर भी विभाग पाइप की मरम्मत नहीं करवा रहा है।
जखैनी में पाइप के क्षतिग्रस्त होकर बेकार बहने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो कल जेईओ को निर्देश देकर पाइप की मरम्मत करवाई जाएगी।
-अशोक कुमार, एईई, पीएचई विभाग