फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   1845 people put corona vaccine in the district

जिले में 1845 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
1845 people put corona vaccine in the district
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। शाम तक जिले में कुल 1845 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके थे। इनमें सबसे अधिक लोग 1526 लोग 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के थे। इसके साथ कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इससे पहले करीब डेढ़ महीने तक वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाई थी। जिले में अभी तक दस हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने वैक्सीन लगाई है। इनकी संख्या में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग काफी राहत महसूस कर रहा है। जितने अधिक लोग कोरोना वैक्सीन लगाएंगे, उतने ही कोरोना संक्रमण के मामलों कमी आएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार कोरोना वैक्सीन लगाने वाले सेंटर में भी बढ़ोतरी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को शाम तक कुल 1845 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इनमें सबसे अधिक 1526 45 से 60 आयु वर्ग के लोग थे। अब काफी संख्या में महिलाएं भी वैक्सीन लगाने को सामने आ रही हैं। इसके साथ 59 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 81 ने दूसरी डोज लगवाई। 11 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 15 ने दूसरी डोज लगवाई। 153 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed