फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   16 medical teams deployed in Ramban for the Shri Amarnath Yatra.

Udhampur News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रामबन में 16 मेडिकल टीमें तैनात

Tue, 07 Jul 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
16 medical teams deployed in Ramban for the Shri Amarnath Yatra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामबन। श्री अमरनाथ जी यात्रा के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रामबन जिले में व्यापक चिकित्सा प्रबंध किए हैं। यात्रियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाशरी सुरंग से बनिहाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर 16 मेडिकल टीमें और 16 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबन, डॉ. कमल ज़दू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नाशरी से बनिहाल तक पूरे मार्ग पर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की है। बेहतर समन्वय और त्वरित आपातकालीन सेवाओं के लिए इस मार्ग को चार मेडिकल सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 मेडिकल टीमों को विभिन्न लंगर स्थलों और यात्रियों के ठहराव केंद्रों (लॉजमेंट सेंटर) पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा, ये टीमें बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से जाने वाले यात्रा काफिलों के साथ भी एस्कॉर्ट ड्यूटी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि नाशरी से बनिहाल तक 16 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता और अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।
यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चंद्रकोट स्थित यात्री निवास तथा लैम्बर ग्राउंड में चार-चार बिस्तरों वाले मिनी अस्पताल स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर चौबीसों घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. ज़दू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और जिला प्रशासन सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed