फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two workers arrested for fraud in registration of Amarnath pilgrims

Amarnath Yatra: यात्रियों से पंजीकरण में धोखाधड़ी पर दो कर्मी गिरफ्तार, हर यात्री से 300 रुपये लेने का आरोप

Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

दोनों कर्मी नोडल अधिकारी से यात्रियों का टोकन पंजीकरण कराते थे, जिसकी एवज में प्रत्येक यात्री से 300 रुपये लेते थे। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 200 यात्रियों का पंजीकरण करवा कर पैसे ऐंठ चुके हैं।

विज्ञापन
Two workers arrested for fraud in registration of Amarnath pilgrims
अमरनाथ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम में अमरनाथ यात्रियों से टोकन पंजीकरण के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों जम्मू नगर निगम के सफाई कर्मी हैं। यात्रियों से पैसे लेकर पंजीकरण करवाने का आरोप है। पुलिस को कुछ यात्रियों की ओर से शिकायत मिली थी। आरोपियों की पहचान अस्थायी कर्मी हिमांशु निवासी वाल्मीकि कॉलोनी और स्थायी कर्मी हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से दोनों सफाई कर्मियों की ड्यूटी वैष्णवी धाम में लगाई थी। दोनों कर्मी नोडल अधिकारी से यात्रियों का टोकन पंजीकरण कराते थे, जिसकी एवज में प्रत्येक यात्री से 300 रुपये लेते थे। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 200 यात्रियों का पंजीकरण करवा कर पैसे ऐंठ चुके हैं। कुछ दिन पहले 16 यात्रियों से पैसे लेकर दोनों गायब हो गए थे। यात्रियों ने नोडल अफसर अंकुश शर्मा के पास शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी सूचना त्रिकुटा नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वैष्णवी धाम में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों की पहचान की गई। सीसीटीवी में दोनों कर्मी यात्रियों से पैसे लेते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed