{"_id":"5bf706cebdec2241454bb54b","slug":"three-unemployed-youths-jumped-in-front-of-the-train-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: झेल नहीं पाए बेरोजगारी का दर्द, तीन युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: झेल नहीं पाए बेरोजगारी का दर्द, तीन युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में तीन बेरोजगार युवकों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल है। जान गंवाने वाले युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बेरोजगारी के कारण तीनों युवक हताशा में थे।
लेकिन इस तरह का घातक कदम उठाने के पीछे का वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। इन युवकों के दो दोस्तों ने बताया कि मंगलवार को उनके छह दोस्त रेल की पटरी के पास बैठे हुए थे। उस दिन ही उन लोगों ने आत्महत्या का निर्णय लिया था। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान 24 वर्षीय मनोज, 22 वर्षीय सत्यनारायण मीणा और 17 वर्षीय रितुराज मीणा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बाकी दो दोस्तों राहुल और संतोष ने आत्महत्या का कदम नहीं उठाया। अलवर के एसपी राजेंद्र सिंह ने कहा, ‘इस घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’ मनोज और सत्यनारायण ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे जबकि रितुराज बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था।