फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   three terrorist killed in jammu

मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

Tue, 02 Jul 2013 02:06 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
three terrorist killed in jammu

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच 12 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जिस घर में आतंकियों ने शरण ले रखी थी, उसे आईईडी से उड़ा दिया गया।

विज्ञापन


पुलवामा जिला में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। मारे गए दो आतंकियों में एरिया कमांडर शब्बीर हेयान तथा शहनवाज शामिल है। तीसरे की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


तीनों हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित हैं। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ में जेएंडके पुलिस का कांस्टेबल मुश्ताक शहीद हो गया। सीआरपीएफ प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार मुठभेड़ में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह तथा कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एजी मीर के अनुसार सेना की 42 राष्ट्रीय रायफल्स और सीआरपीएफ की 185 बटालियन की ई कंपनी तथा तराल पुलिस के एक संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी कर उनको समर्पण करने के लिए कहा।

दोपहर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था और जब उस घर को विस्फोटक से उड़ाया गया तो उसमें कितने आतंकी थे, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

सुरक्षा बल आतंकियों के शव निकालने के लिए घटनास्थल की सफाई कर रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां कोई अन्य विस्फोटक पदार्थ या ग्रेनेड न हो, जिससे बाद में कोई विस्फोट हो जाए।

इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। गांव को चारों ओर से सील करने के बाद जब सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे तो उन्होेंने अचानक आटोमैटिक हथियारों और ग्रेनेड से हमला कर दिया।

एक सीआरपीएफ और दो राज्य पुलिस के कर्मी इस दौरान जख्मी हो गए। गोलीबारी दिनभर चली। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जेएंडके पुलिस के जवान की मृत घोषित कर दिया गया।


आईईडी फटने से घुसपैठिया मारा गया
लाइन आफ कंट्रोल पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की उस वक्त मौत हो गई, जब सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में वह आईईडी विस्फोट हो गया, जिसे लेकर वह भारतीय सीमा में घुस रहा था। यह घटना ऐसे समय में हुई, जब श्री अमरनाथ यात्रा आरंभ हुए मात्र चार दिन हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठिये का मकसद सैन्य कैंप पर हमला या फिर यात्रा के दौरान वारदात को अंजाम देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed