फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Three terrorist helpers involved arms smuggling across border arrested

कुपवाड़ा: सीमापार से हथियारों की तस्करी में शामिल तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद  

Fri, 29 Apr 2022 12:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 12:31 AM IST
सार

घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के लिए काम कर रहे आतंकी सहयोगी मॉड्यूल का पुलिस ने  भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने बताया कि वह घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध कराते थे।

विज्ञापन
Three terrorist helpers involved arms smuggling across border arrested
बरामद हथियार (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने तीन आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन और 14 कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने खुलासा किया कि वे नियंत्रण रेखा के उस पार से हथियारों और विस्फोटक की तस्करी के साथ साथ घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध कराते थे।

विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

इनकी पहचान हाजित्रा करनाह के मोहम्मद आमिर और निसार अहमद और सुधपोरा करनाह के कफील अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि घाटी में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के लिए काम कर रहे आतंकी सहयोगी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। 

विज्ञापन

 हथियारों और विस्फोटक की तस्करी में शामिल था

नियंत्रण रेखा के पार से हथियारों और विस्फोटक की तस्करी में शामिल था। अधिकारी के मुताबिक आतंकवादी सहयोगी मॉड्यूल के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed