फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Terrorists have steel core bullets big challenge security forces

सेना के लिए टेंशन की खबर: आतंकियों के पास स्टील कोर वाली गोलियां सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती, बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद रहीं 

Sat, 07 May 2022 03:01 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 03:01 AM IST
सार

बारामुला जिले के कुंजर के मालवाह गांव में हुई मुठभेड़ में आतंकियों द्वारा चलाई गोलियां मेजर की बुलेट प्रूफ जैकेट को चीरते हुई निकल गईं। यह जानकारी ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने दी थी। इससे पता चला कि आतंकी स्टील टिप वाली आर्मर पियर्सिंग बुलेट्स से लैस थे।

विज्ञापन
Terrorists have steel core bullets big challenge security forces
श्रीनगर में मौजूद सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली  स्टील टिप और स्टील कोर वाली गोलियां (आर्मर पियर्सिंग बुलेट्स) सेना के लिए चुनौती बन गई हैं। हाल ही में एक मुठभेड़ में आतंकवादियों ने गोलियों का इस्तेमाल किया था। ये गोलियां लेवल-3 बुलेट प्रूफ जैकेट को भी चीर कर निकल जा रही हैं। अब सेना ने लेवल -4 बुलेट प्रूफ जैकेट मंगवानी शुरू की है।

विज्ञापन

60 से 90 आतंकियों के जम्मू कश्मीर में दाखिल

श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार जम्मू के पुंछ-राजोरी बेल्ट और कश्मीर घाटी के भी कुछ क्षेत्रों से कम से कम 60 से 90 आतंकियों के जम्मू कश्मीर में दाखिल होने की बात सामने आ रही है। इस बात का सबूत जनवरी से अब तक हुई घाटी में अलग-अलग मुठभेड़ों में 15 विदेशी आतंकियों के मारे जाने को बताया जा रहा है। यह सारे विदेशी आतंकी दक्षिण और मध्य कश्मीर में मारे गए, जहां अभी तक केवल स्थानीय आतंकियों को देखा जा रहा था।

विज्ञापन

इस साल मारे गए 62 आतंकियों में से 15 विदेशी थे

2021 में मारे गए 184 आतंकियों में से केवल 20 विदेशी थे, वहीं वर्ष 2022 के चार महीनों में मारे गए 62 आतंकियों में 15 विदेशी थे। यह बढ़ा हुआ आंकड़ा इस बात का सबूत है कि कश्मीर में कम होते आतंकवाद को फिर से जिंदा करने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकियों को कश्मीर घाटी में धकेलना शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों के लिए लेवल 4 बुलेट प्रूफ जैकेट मंगवानी शुरू की 

इतना ही नहीं अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली स्टील टिप और स्टील कोर वाली गोलियां आतंकियों के हाथ लगे हथियारों में से सबसे ज़्यादा घातक हैं, क्योंकि इनके इस्तेमाल से भारतीय सेना में इस्तेमाल होने वाले लेवल 3 बुलेट प्रूफ जैकेट को बेकार कर दिया है। यह गोलियां जिसे आर्मर पियर्सिंग बुलेट्स भी कहा जाता है बुलेट प्रूफ जैकेट चीर कर निकल जाती हैं, इसलिए अब सेना ने आतंक विरोधी ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के लिए लेवल 4 बुलेट प्रूफ जैकेट मंगवानी शुरू कर दी है।     

ऐस पता चला बुलेट्स का सच

21 अप्रैल 2022 को बारामुला जिले के कुंजर के मालवाह गांव में हुई मुठभेड़ में आतंकियों द्वारा चलाई गोलियां मेजर की बुलेट प्रूफ जैकेट को चीरते हुई निकल गईं। यह जानकारी ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने दी थी। इससे पता चला कि आतंकी स्टील टिप वाली आर्मर पियर्सिंग बुलेट्स से लैस थे। जैसे ही आतंकी हमले में सैनिक संभल पाते तो फंसे विदेशी आतंकी घेरा तोड़कर बचने में कामयाब रहे।     
.  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed