{"_id":"620cb3a3f4d54147f00a10c7","slug":"terrorist-funding-major-action-in-nia-valley-raids-conducted-at-many-places-in-north-and-central-kashmir-documents-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गठजोड़: कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए की घाटी में बड़ी कार्रवाई, उत्तरी और मध्य कश्मीर के कई स्थानों पर मारे छापे, दस्तावेज बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी गठजोड़: कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए की घाटी में बड़ी कार्रवाई, उत्तरी और मध्य कश्मीर के कई स्थानों पर मारे छापे, दस्तावेज बरामद
Wed, 16 Feb 2022 01:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:51 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकियों से जुड़े मामले में कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी फंडिंग मामले में जांच एजेंसी लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान जांच दल को कई दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
एनआईए का छापा (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो अलग-अलग मामलों में कश्मीर घाटी में करीब 12 जगहों पर बुधवार को दबिश दी। यह कार्रवाई जम्मू के बठिंडी क्षेत्र से आईईडी की बरामदगी और लश्कर-ए-तायबा द्वारा युवाओं को गुमराह कर संगठन में शामिल करने से संबंधित हैं। इस दौरान सदिग्धों के परिसरों से कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। ।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार को एनआईए की अलग-अलग टीमों ने जम्मू के बठिंडी इलाके से बरामद आईईडी मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर 9 जगहों पर दबिश दी। श्रीनगर जिले में 2 जगह, कुपवाड़ा में 2, अनंतनाग में 1, पुलवामा में 1, बांदीपोरा में 1, कुलगाम में 1 और बारामुला में 1 जगह पर कारईवाई की गई।
विज्ञापन
इस मामले में पूर्व में ही पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें से 3 आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर 2021 को चार्जशीट भी पेश की जा चुकी है।
युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे लश्कर आतंकी
अधिकारी के मुताबिक दूसरे मामले में टीमों ने घाटी में 3 जगह छापा मारा। लश्कर-ए-तायबा/टीआरएफ के कमांडरों सज्जाद गुल, सलीम रहमानी उर्फ अबू साद और सैफुल्ला साजिद जट्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में हिंसक गतिविधियां और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के साथ साथ उन्हें आतंकी संगठनों में भर्ती करने से संबंधित है। इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
जम्मू के बठिंडी में आईईडी की बरामदगी और लश्कर आतंकी मामले में कार्रवाई, एनआईए ने कश्मीर में 12 जगहों पर दी दबिश
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो अलग-अलग मामलों में कश्मीर घाटी में करीब 12 जगहों पर बुधवार को दबिश दी। यह कार्रवाई जम्मू के बठिंडी क्षेत्र से आईईडी की बरामदगी और लश्कर-ए-तायबा द्वारा युवाओं को गुमराह कर संगठन में शामिल करने से संबंधित हैं। इस दौरान सदिग्धों के परिसरों से कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। ।
एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार को एनआईए की अलग-अलग टीमों ने जम्मू के बठिंडी इलाके से बरामद आईईडी मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर 9 जगहों पर दबिश दी। श्रीनगर जिले में 2 जगह, कुपवाड़ा में 2, अनंतनाग में 1, पुलवामा में 1, बांदीपोरा में 1, कुलगाम में 1 और बारामुला में 1 जगह पर कारईवाई की गई। इस मामले में पूर्व में ही पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें से 3 आरोपियों के खिलाफ 22 दिसंबर 2021 को चार्जशीट भी पेश की जा चुकी है।
युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे लश्कर आतंकी
अधिकारी के मुताबिक दूसरे मामले में टीमों ने घाटी में 3 जगह छापा मारा। लश्कर-ए-तायबा/टीआरएफ के कमांडरों सज्जाद गुल, सलीम रहमानी उर्फ अबू साद और सैफुल्ला साजिद जट्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में हिंसक गतिविधियां और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के साथ साथ उन्हें आतंकी संगठनों में भर्ती करने से संबंधित है। इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।