फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Terrorist attack on BSF camp In jammu & Kashmir

कुपवाड़ा: बीएसएफ ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 3 जवान शहीद

Mon, 08 Aug 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack on BSF camp In jammu & Kashmir
- फोटो : PTI

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छैल सेक्टर में एलओसी पर बीएसएफ ने एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित तीन जवान शहीद हो गए। इलाके में अब भी सर्च आपरेशन जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार को बीएसएफ तथा सेना ने सर्च आपरेशन चलाया। घेरा कड़ा होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस पर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दूसरी ओर से फायरिंग थमने पर पाया गया कि एक आतंकी ढेर हो गया है। 
विज्ञापन


उसके पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। फायरिंग में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि सुरक्षा बलों के पांच जवान घायल हो गए। घायलों में तीन बीएसएफ तथा दो सेना के जवान रहे। इसमें एक बीएसएफ जवान की बाद में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शहीद होने वालों में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहिंदर यादव, हेड कांस्टेबल सीपी सिंह तथा कांस्टेबल बाबू शान शामिल हैं। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ीं

Terrorist attack on BSF camp In jammu & Kashmir

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। नौगाम सेक्टर में पिछले १५ दिनों में चार कोशिशों को नाकाम किया गया है। अब यहां से घुसपैठ में नाकाम रहने पर आतंकियों ने मच्छैल सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की।

नौगाम सेक्टर में २६ जुलाई को घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि पाक आतंकी बहादुर अली को जिंदा दबोचा गया था। वह फिलहाल एनआईए के रिमांड पर है।

३० जुलाई को भी यहीं दो आतंकी मारे गए थे और दो जवान शहीद हुए थे। एक अगस्त को घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी मारा गया था। छह अगस्त को घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed