{"_id":"62283e0b88f9060c2f69bef4","slug":"summer-begins-in-jammu-division-cold-continues-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू संभाग में पारा चढ़ने के साथ बढ़ी तपिश, कश्मीर में ठंड बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू संभाग में पारा चढ़ने के साथ बढ़ी तपिश, कश्मीर में ठंड बरकरार
Wed, 09 Mar 2022 11:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:12 AM IST
सार
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जम्मू संभाग में दिन के तापमान में उछाल व तपिश बढ़ी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर का नजारा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जम्मू संभाग में दिन के तापमान में उछाल व तपिश बढ़ी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि कश्मीर में अभी ठंड कायम है।
विज्ञापन
राजधानी जम्मू में बुधवार सुबह दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिनभर धूप खिली रहने से दोपहर में तपिश का अहसास हुआ। इससे अधिकांश लोगों ने गर्म कपड़ों को संभालना शुरू कर दिया है। इस बीच मंगलवार दिन का तापमान 28 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान 18.3, बटोत में सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर 20.5, भद्रवाह में सामान्य से 4.0 डिग्री ऊपर 21.6 और कटड़ा में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के भी कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का पारा 14.6, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।