{"_id":"468b4feb41960e675232c3efb4004d86","slug":"sucide-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो फिर उसने क्यों दे दी फंदे पर लटक कर जान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो फिर उसने क्यों दे दी फंदे पर लटक कर जान?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Apr 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर थाना के अंतर्गत नानक नगर इलाके में एक युवती अपने निवास स्थान पर फंदे से लटकी मिली। परिवार के लोगों ने सुबह उठकर युवती का कमरा खोला तो उसका शव पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन
परिवार वालों के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी मार्चरी पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि नानक नगर इलाके में एक युवती फंदे से लटकी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की लेकिन वहां किसी तरह का सूसाइड नोट नहीं मिला, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
गांधीनगर थाने के एसएचओ अरुण कुमार के मुताबिक युवती की अस्वाभाविक मौत से पूरा परिवार गम में डूबा है। कानूनी प्रक्रिया शुरू करने से पहले इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि परिवार को ऐसे माहौल में कोई ठेस न पहुंचे। फिलहाल केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद तह तक पहुंचा जा सकेगा।