फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Student kidnaped from school in jammu

स्कूल से घर जाते छात्र का अपहरण

Tue, 10 May 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 10 May 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Student kidnaped from school in jammu
kidnapping

दोमाना के पटौली मोड़ स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूूल से घर लौट रहे नौवीं के छात्र का सोमवार को अपहरण हो गया। आरोपी ने अपनी कार में जबरन खींचने के बाद दवा सुंघाकर बच्चे बेहोश कर दिया। इलाके में अपहरण की खबर फैली तो आरोपी छात्र को पुरखू में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


किसी ने उसके बाद छात्र को जीएमसी में भर्ती करवाया। वहां से उसे एसएमजीएस रेफर कर दिया गया। छात्र सुशांत गंडोत्रा पुत्र कुलदीप गंडोत्रा 79 जलेबी मोड़ सुभाष नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने सड़क किनारे सुशांत को बेहोशी की हालत में देखा। तो वहां उसे उठाकर दोमाना थाने ले लाया। उसने बताया कि छात्र पुरखू में बेहोश मिला था। दोमाना थाना प्रभारी ने छात्र की हालत को देखते हुए उसे जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने पुलिस को बताया कि वह शास्त्री मेमोरियल स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार दोपहर को छुट्टी होने के बाद जब वह स्कूल से घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी किसी ने उसे जबरदस्ती सफेद कार में खींच लिया और कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसे नहीं पता कि वह पुरखू कैसे पहुंचा।


अपहरणकर्ता कौन था और मकसद क्या था, बाद में बच्चे को पुरखू क्यों छोड़ गया, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में जुट गई है। बख्शीनगर पुलिस के मुताबिक बच्चे के होश में आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed