फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Zojila Tunnel: 55 percent work of Zojila Tunnel project completed, there will be all-weather connectivity betw

Zojila Tunnel: जोजिला सुरंग परियोजना का 55 प्रतिशत काम पूरा, श्रीनगर-लेह के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

Wed, 18 Dec 2024 02:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जोजिला सुरंग परियोजना का 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिससे श्रीनगर-लेह के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
Zojila Tunnel: 55 percent work of Zojila Tunnel project completed, there will be all-weather connectivity betw
जोजिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जोजिला सुरंग परियोजना का 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह सुरंग श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फीट की ऊंचाई पर जोजिला दर्रे से होकर बन रही है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के दौरान यह राजमार्ग बंद रहता है, जिससे लद्दाख क्षेत्र कश्मीर से कट जाता है। सुरंग बनने पर श्रीनगर और लेह के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

विज्ञापन


सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री मंगलवार को नई दिल्ली में एसोचैम के वार्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर सम्मेलन सीईओ राउंडटेबल चर्चा और अचीवर अवार्ड्स कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग के हितधारकों से इंफ्रा प्रोजेक्टों की लागत कम करने के लिए देश में निर्मित मशीनरी का उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, भारत में कई निर्माणाधीन सुरंग परियोजनाएं हैं। हमारे पास अच्छी तकनीक होनी चाहिए, लेकिन साथ ही लागत कम करनी होगी। इसलिए देश में निर्मित मशीनरी का इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। यह हमारा सपना है और हम सभी के लिए मिशन भी। लेकिन, गुणवत्ता से समझौता किए बिना परियोजना की लागत कम की जानी चाहिए, क्योंकि पुल और सुरंग परियोजनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह एशिया की सबसे लंबी सुरंग होगी
परियोजना पूरी होने पर यह एशिया की सबसे लंबी सुरंग होगी। इससे समुदाय को सीधा लाभ मिलेगा। यह सुरंग 7.57 मीटर ऊंची है। इसे घोड़े के नाल के आकार, एकल ट्यूब, दो-लेन सुरंग के रूप में डिजाइन किया गया है। यह सुरंग हिमालय में जोजिला दर्रे के नीचे से गुजरती है और कश्मीर के गांदरबल को लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास कस्बे से जोड़ती है। सुरंग स्मार्ट टनल प्रणाली से लैस होगी।

इसमें सीसीटीवी, रेडियो नियंत्रण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और वेंटिलेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। इस सुरंग से जोजिला दर्रे के पार यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर सिर्फ 20 मिनट होने की उम्मीद है, जिससे ईंधन की भारी बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed