फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Zojila Pass and Mughal Road also opened, Gulmarg remained the coldest in the valley

Jammu Kashmir Weather: दिन में खिली धूप, रात में गिरा पारा, घाटी में शीतलहर का कहर बरकरार

Sat, 03 Jan 2026 05:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 03 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

कश्मीर और लद्दाख में सर्दी का कहर जारी है वहीं गुलमर्ग में सबसे कम तापमान रहा।

विज्ञापन
Zojila Pass and Mughal Road also opened, Gulmarg remained the coldest in the valley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में शीतलहर जारी है। घाटी में शुक्रवार के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी सुबह धूप निकली। इससे लोगों को राहत मिली। बांदीपोरा-गुरेज मार्ग के बाद अब जोजिला पास और मुगल रोड भी खोल दिया गया है। घाटी में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 1.5 डिग्री, श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 2.0 डिग्री, काजीगुंड में में माइनस 2.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 5.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.6 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 6.5, पांपोर में माइनस 1.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 2.4 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.0 डिग्री, बारामुला में माइनस 0.5 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 0.2 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.9 डिग्री, शाेपियां में माइनस 4.7 डिग्री, गांदरबल में माइनस 1.6 डिग्री, राफियाबाद में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 7.9 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 8.8 डिग्री, बनिहाल में 2.7 डिग्री, बटोत में 4.2 डिग्री, कटड़ा में 6.6 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 1.5 डिग्री, कठुआ में 7.4 डिग्री, उधमपुर में 5.0 डिग्री, रामबन में 4.4 डिग्री, राजौरी में 3.2 डिग्री, किश्तवाड़ में माइनस 3.6 डिग्री, रियासी में 8.5 डिग्री, डोडा में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में माइनस 10.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 11.2 डिग्री, नुबरा वैली में माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed