फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   wives of former terrorists came out on road with children for citizenship Jammu and Kashmir news

जम्मू-कश्मीर: नागरिकता के लिए बच्चों संग सड़क पर उतरीं पूर्व आतंकियों की पत्नियां, श्रीनगर में किया प्रदर्शन

Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
सार

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन से उन्हें भारत की नागरिकता देने या पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की। घाटी में बच्चों समेत करीब चार हजार ऐसे लोग हैं, जिनको कोई पहचान नहीं मिली है।

विज्ञापन
wives of former terrorists came out on road with children for citizenship Jammu and Kashmir news
प्रदर्शन करतीं पूर्व आतंकियों की पाकिस्तानी पत्नियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व आतंकियों की पाकिस्तानी पत्नियां भारत की नागरिकता देने या पाकिस्तान भेजने के लिए यात्रा दस्तावेजों की मांग कर रही हैं। सोमवार को इन महिलाओं ने अपने बच्चों को साथ लेकर श्रीनगर में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर श्रीनगर के प्रताप पार्क से रोष रैली निकाली और प्रेस क्लब के बाहर नारेबाजी कर हक के लिए आवाज बुलंद की। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन से उन्हें भारत की नागरिकता देने या पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की। आरोप लगाया कि बार-बार आवाज उठाने के बाद भी सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। नागरिकता न मिलने से उनके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से 2010 में आतंकी पुनर्वास योजना (मिलिटेंट रिहेब्लिटेशन पॉलिसी) की घोषणा के बाद कश्मीर लौटने वाली करीब 350 से अधिक महिलाएं हैं, जिन्हें आज तक भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है। ये महिलाएं बीते लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, जो आज तक पूरी नहीं हुई है। घाटी में बच्चों समेत करीब चार हजार ऐसे लोग हैं, जिनको कोई पहचान नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed