फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Weather: Possibility of snowfall in Kashmir, cold will continue for three days, temperature several degrees be

Weather: कश्मीर में बर्फबारी की संभावना, तीन दिन तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे

Mon, 16 Dec 2024 02:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

श्रीनगर और अन्य क्षेत्रों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया, और आगामी दिनों में ठंड और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Weather: Possibility of snowfall in Kashmir, cold will continue for three days, temperature several degrees be
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में ठंड की लहर ने क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, क्योंकि न्यूनतम तापमान कई डिग्री तक शून्य से नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन


श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन के समान है।

गुलमर्ग का तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले रात से थोड़ा कम है।

पहलगाम जो अमरनाथ यात्रा का बेस कैम्प है। वहां का न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले रात के माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है।
विज्ञापन


पम्पोर नगर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबल, घाटी का सबसे ठंडा स्थान का तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड (कश्मीर का प्रवेश द्वार) का न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा (उत्तर कश्मीर) का माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग (दक्षिण कश्मीर) का माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मुख्यतः सूखा मौसम रहने की संभावना जताई है, लेकिन 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि विभाग ने यह भी कहा कि आने वाले तीन दिनों में घाटी में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है और कई स्थानों पर ठंड की लहर चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed