फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Vinai Kumar Saxena, has accorded approval to the New Excise Policy of Ladakh

लद्दाख सरकार का बड़ा फैसला: नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, नशे पर लगाम और नियंत्रित बिक्री पर जोर

Sun, 31 May 2026 01:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 31 May 2026 01:58 PM IST
सार

लद्दाख में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई है, जिसका लक्ष्य नशे पर नियंत्रण और कम अल्कोहल पेय को बढ़ावा देना है। नीति में अवैध शराब व्यापार रोकने और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Vinai Kumar Saxena, has accorded approval to the New Excise Policy of Ladakh
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती नशीले पदार्थों और ड्रग्स पर निर्भरता को नियंत्रित करना और लोगों को कम अल्कोहल सामग्री वाले पेय पदार्थों के अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


सरकारी बयान के अनुसार, लद्दाख में अधिकृत हार्ड शराब की उपलब्धता सीमित होने के कारण नशीले पदार्थों की ओर झुकाव बढ़ रहा था। नई नीति इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
विज्ञापन


नई आबकारी नीति का फोकस उच्च अल्कोहल सामग्री वाली शराब की जगह कम अल्कोहल सामग्री वाले पेय पदार्थों को बढ़ावा देना है, ताकि उपभोक्ताओं के बीच एक सुरक्षित और नियंत्रित विकल्प उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नीति में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अवैध शराब व्यापार पर रोक लगाना, नियमन को मजबूत करना और पारदर्शी तरीके से आबकारी राजस्व को बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि यह नीति न केवल राजस्व को सुव्यवस्थित करेगी बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा देगी, क्योंकि अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक नियंत्रित और विविध विकल्प उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed