फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Villagers protest against the murder of the young man

युवक की हत्या का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना

Mon, 26 Oct 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the murder of the young man
कीर्तिनगर के चंद्रभागा गाड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले का डेढ़ माह बाद भी खुलासा न होने पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पर सांकेतिक धरना दिया। एसडीएम ने पुलिस को शीघ्र मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

15 सितंबर की शाम मलेथा गांव के समीप छेणाधार के नीचे चंद्रभागा गाड़ में मुंडोली निवासी गुलाब सिंह (42) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की पत्नी शशि देवी की तहरीर पर पुलिस ने 26 अक्तूबर को बगीचा गांव निवासी मस्तान सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किया था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से देरी होने पर मृतक की माता प्यारी देवी, पत्नी शशि और बेटे अमन सहित ग्रामीणों ने एसडीएम से वार्ता की। परिजनों ने रोष जताया कि पुलिस मामले की विवेचना में ढिलाई बरत रही है। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने मौके से ही विवेचक एसआई रेखा दानू से फोन पर शीघ्र विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्वयं व्यक्तिगत तौर पर विवेचक से मामले की पूरी जानकारी लेंगी। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक माह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed