फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Video of student beating in coaching center goes viral, case filed

कोचिंग सेंटर में छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
Video of student beating in coaching center goes viral, case filed
श्रीनगर। घाटी में सोशल मीडिया पर एक छात्र की प्राइवेट कोचिंग सेंटर में एक अध्यापक द्वारा की गई पिटाई का 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट ने वीरवार की सुबह कोचिंग के निदेशक को तलब किया है। इसबीच कोचिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (सीसीएके) ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि टीचर एक बच्चे के चेहरे पर थप्पड़ मार रहा है। जानकारी मिलने के बाद सीसीएके ने इस घटना की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। उनकी ओर से जारी किये गए बयान में उन्होंने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ओर से ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed