फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Vice President C.P. Radhakrishnan arrives in Ladakh on his maiden visit

Leh-Ladakh: लद्दाख में प्रथम दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एलजी सक्सेना ने किया अभिनंदन

Fri, 19 Jun 2026 11:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 19 Jun 2026 11:33 AM IST
सार

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उनके प्रथम दौरे पर स्वागत किया।

विज्ञापन
Vice President C.P. Radhakrishnan arrives in Ladakh on his maiden visit
लेह हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : @lg_ladakh

विस्तार

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह हवाई अड्डे पर भारत के उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उनके प्रथम दौरे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लद्दाख में उपराष्ट्रपति का आगमन सम्मान और सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले यह दौरा लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति देगा।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति 20 जून को लुकुंग गांव का भ्रमण करेंगे, जहां वे स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद करेंगे और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही विकासात्मक पहलों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे एक युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे एवं सामुदायिक विकास को मजबूत करने के प्रयासों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed