फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Uncontrolled truck enters shop, driver and cleaner injured

अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, चालक व क्लीनर घायल

Mon, 19 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck enters shop, driver and cleaner injured
तोताघाटी का निरीक्षण करते हुए प्रशासन की ओर से गठित टीम - फोटो : SHRINAGAR
तोताघाटी के निरीक्षण पर पहुंची जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम ने अभी बदरीनाथ हाईवे को यातायात के लिए सुरक्षित नहीं माना है। टीम राजमार्ग की चौड़ाई से संतुष्ट नजर आई, लेकिन विस्फोट से तोड़ी गई पहाड़ी पर पत्थरों के अटके होने से टीम में शामिल भू विज्ञानियों ने इसे सुरक्षित नहीं बताया। भू विज्ञानियों ने तोताघाटी में लूज बोल्डर्स हटवाने के बाद ही बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का संचालन बहाल करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम ने तोताघाटी का निरीक्षण किया। भू विज्ञानियों के सुझाव पर प्रशासन ने पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को सोमवार रात तक पहाड़ी से लूज बोल्डर्स तोड़कर मंगलवार तक राजमार्ग को यातायात के लायक बनाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कल मार्ग आवागमन के लिए खुलेगा या नहीं, यह सोमवार रात होने वाले काम पर निर्भर करेगा। भूविज्ञानियों के अनुसार, वाहनों के सड़क पर चलने से होने वाले कंपन या अन्य कारणों से यह लूज बोल्डर्स कभी भी गिर सकते हैं। इसलिए पहले इन्हें हटाने का सुझाव दिया गया। इसके बाद राजमार्ग को यातायात के लिए खोला जाए। इस अवसर पर पीडब्लूडी के साइट इंचार्ज सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने पिछले तीन दिन में प्रशासन के निर्देशानुसार कराए गए कामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ी कर दी गई है। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि पीडब्लूडी को पहाड़ी से लूज बोल्डर हटाने को कहा गया है। सोमवार रात पीडब्लूडी इस काम को करेगी। तत्पश्चात मंगलवार को राजमार्ग को खोलने का निर्णय लिया जाएगा। टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह, उप निदेशक खनन दीपेंद्र चंद्र व एआरटीओ एमके ओझा आदि शामिल थे। इधर, थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि देवप्रयाग बैरियर में वाहनों को रोककर उन्हें गजा-खाड़ी रुट पर डायवर्ट किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उन्हें दो दिन तक देवप्रयाग से आगे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed