Srinagar: श्रीनगर केंद्रीय कारागार से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस ने जारी किए पोस्टर, तलाशी अभियान किया शुरू
श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो मामलों में बंद दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिसके बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। दोनों की तलाश में कश्मीर भर में हाई अलर्ट और लुकआउट नोटिस जारी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की सबसे सुरक्षित सेंट्रल जेल श्रीनगर की सुरक्षा में सेंध का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामलों में बंद दो विचाराधीन कैदी रविवार को जेल से फरार हो गए। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कश्मीर भर में हाई अलर्ट और लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।
फरार कैदियों की पहचान राजस्थान निवासी फरमान खान और अनंतनाग जिले के निवासी मुख्तार अहमद गुर्जर के रूप में हुई है। फरमान खान के खिलाफ गांदरबल जिले के लार पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।
मुख्तार अहमद भी श्रीनगर के सौरा पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट की समान धाराओं के तहत दर्ज मामले में विचाराधीन था। दोनों कैदियों के जेल से फरार होने के तुरंत बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। कश्मीर से बाहर निकलने वाले सभी प्रमुख रास्तों और निकास बिंदुओं पर धरपकड़ के लिए लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां दोनों फरार आरोपियों की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापे मार रही हैं। इस पूरी घटना को जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी व गंभीर चूक के तौर पर देखा जा रहा है।