बांदीपोरा अस्पताल में अजीब नजारा!: मरीजों के बीच कॉरिडोर में दौड़ता दिखा लोड कैरियर, वायरल वीडियो ने खोली पोल
जिला अस्पताल बांदीपोरा के मरीजों के लिए बने कॉरिडोर में थ्री-व्हीलर लोड कैरियर पहुंचने का वीडियो वायरल होने से मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल बांदीपोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक थ्री-व्हीलर लोड कैरियर अस्पताल के कॉरिडोर में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा, आवाजाही और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि लोड कैरियर को अस्पताल की ऊपरी मंजिलों तक ले जाया गया और वह उन कॉरिडोर से होकर गुजरा, जिनका इस्तेमाल मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल स्टाफ की आवाजाही के लिए होता है।
अस्पताल में वाहन के इस तरह अंदर तक पहुंचने से मरीजों और तीमारदारों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का सवाल है कि आखिर मरीजों के लिए बनाए गए रास्ते में लोड ले जाने वाले वाहन को प्रवेश की अनुमति कैसे मिली। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि कॉरिडोर में इस तरह के वाहन की आवाजाही से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। आपात स्थिति में यह व्यवस्था और भी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।
सामान पहुंचाने की व्यवस्था पर भी सवाल
इस घटना के बाद अस्पताल में सामान और उपकरणों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने पूछा कि अस्पताल के पास सामान ढोने के लिए ट्रॉली, लिफ्ट या अन्य निर्धारित व्यवस्था होने के बावजूद थ्री-व्हीलर को मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉरिडोर तक क्यों लाया गया।
वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि वाहन को अस्पताल भवन के अंदर ले जाने की अनुमति किसने दी और क्या अस्पताल प्रशासन के पास परिसर के भीतर वाहनों की आवाजाही को लेकर स्पष्ट नियम और सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मामले की जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि वाहन को अंदर आने की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.